Saturday, January 31, 2026
MGU Meghalaya
HomeअपराधGhaziabad accident : तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से टक्कर, एबीवीपी सदस्य...

Ghaziabad accident : तेज रफ्तार कार की डिवाइडर से टक्कर, एबीवीपी सदस्य की मौके पर ही मौत

Ghaziabad accident : गाजियाबाद के साहिबाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टक्कर गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में कार सवार एक युवक की जान चली गई। वहीं घायलों को यशोदा अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक एबीवीपी का सदस्य था

शनिवार सुबह साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट चार में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार बैरियर से टकरा गई। हादसे के दौरान फॉर्च्यूनर कार आदित्य प्रताप सिंह चला था जिसकी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़े – Sex Racket Busted: मुंबई पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस भी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, आदित्य प्रताप सिंह दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज का छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य था। नीलू प्रताप सिंह आदित्य प्रताप सिंह के पिता का नाम है। बाराबंकी और लखनऊ में आदित्य के पिता का स्टेट का कारोबार है। मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों के नाम अनित, भव्या सिंह और बनी हैं।

फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि वाहन सवार लखनऊ से वैशाली जा रहे थे। मृतक की पहचान आदित्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

- Advertisment -
Most Popular