Dubai Building Fire : दुबई की रिहायशी इमारत में आग लगने से 16 की गई जान, मृतकों में भारतीय दंपति भी शामिल

0
377
Dubai Building Fire

Dubai Building Fire : दुबई में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल हैं। वहीं आग की चपेट में आने से नौ लोग झुलस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खबर रविवार की है है। जानकारी के अनुसार, दुबई के अल रास इलाके में एक आवासीय इमारत में शनिवार रात करीब 12.30 बजे आग लग गई। आग इमारत की चौथी मंजिल से शुरू हुई। जो कुछ ही घंटो में इमारत के अन्य क्षेत्रों में भी फैल गई।

Dubai Building Fire

मारने वाले लोगों में केरल और तमिलनाडु के लोग भी है शामिल 

आग लगने की सूचना मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस के कर्मचारी घटनास्थल पर गए और आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास की इमारतों से भी लोगों को निकाला गया। आग लगने की सूचना मिलने पर पोर्ट सईद फायर स्टेशन और हमरिया फायर स्टेशन के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया। दुबई में रहने वाले एक भारतीय नसीर वतनपल्ली के मुताबिक, इस हादसे में चार भारतीय भी मारे गए है। इनमें केरल का एक और तमिलनाडु के दो अन्य दंपत्ति शामिल है। मृतक दंपति की पहचान वेंगारा, मलप्पुरम और 38 वर्षीय कलंगदान रिजेश और 32 वर्षीय कंदमंगलथ जिशी के रूप में की गई है। इस आपदा में तीन पाकिस्तानी चचेरी बहनें और एक नाइजीरियाई महिला की भी मौत हो गई है।

हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत

पुलिस के मुताबिक, दोनों दंपति की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने बताया कि, बचाव अभियान में शामिल सुरक्षा गार्ड की भी इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हादसे में मरने वाले दंपति रिजेश एक ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करता था, जबकि जिशी खिजैस क्रिसेंट स्कूल में पढ़ाती थी। रिजेश के चाचा ने कहा कि रिजेश और जिशी दोनों के शव सोमवार तक उनके गृहनगर आने की उम्मीद है।

भारतीय दूतावास की मदद से मृतक के अवशेषों को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इमारत में उचित सुरक्षा का अभाव था। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता और उनकी पत्नी की मौत

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरन ने रविवार को दुबई के एक आवासीय भवन में एक बड़ी आग में एक पार्टी कार्यकर्ता और उसकी पत्नी की मौत पर शोक व्यक्त किया। अधिकारियों के मुताबिक, केरल के रहने वाले दंपति के अलावा 14 अन्य मारे गए और नौ घायल हो गए। सुधाकरन ने केरल के मलप्पुरम जिले के वेंगारा के रिजेश कलंगदान और उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ के निधन के बारे में एक फेसबुक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त की।