JEE Main 2023 के एग्जाम 6 अप्रैल से शुरू, एडमिट कार्ड हुए जारी

0
354
jee main 2023 exam date

JEE Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है। देशभर में स्टूडेंट्स जेईई मेन की तैयारी में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। अगर आज का दिन जोड़ ले तो एग्जाम में अब केवल दो दिन का वक्त बच गया है। दरअसल, परीक्षा की शुरुआत 6 अप्रैल से होने जा रही है जो 15 अप्रैल तक चलने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में 9.4 लाख स्टूडेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं।

JEE Main 2023

दो पारी में होगी परीक्षा

पहले दिन 6 अप्रैल को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा से शुरुआत होगी। यह परीक्षा छह से 15 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। इसी दौरान 12 अप्रैल, 2023 को बीआर्क की परीक्षा होगी। बीई-बीटेक की परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह की पारी में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर की पारी में तीन बजे से शाम छह बजे के बीच में होगी। अप्रैल सत्र के लिए भारत में 315 परीक्षा शहरों और विदेशों में 15 परीक्षा शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

JEE Main 2023

यह भी पढ़ें: CUET PG 2023 परीक्षा को लेकर NTA ने जारी किया नया नोटिस, हुए कई बड़े बदलाव

तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

प्रमुख विषयों की समीक्षा: जेईई जैसी परीक्षा बहुत प्रतिस्पर्धी होती है। ऐसे मामले में उन विषयों को रिवाइज करें जिन्हें आप पहले से ही पढ़ चुके है। कठिन टॉपिक्स को अच्छे से पढ़े। अब तक सीखे गए हर विषय को एक बार फिर से पढ़ ले। सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूलों को लिखकर रिवाइज कर ले।

कमजोर विषयों पर दे ध्यान: सभी स्टूडेंट्स पेपर से पहले उन विषयों को अच्छे से पढ़ लें, जिसमें आप कमजोर है। मॉक टेस्ट या पुराने क्वेश्चन पेपर की प्रैक्टिस करने से आपको अपनी कमजोरी का पता चल जाएगा। जिन प्रश्नों पर आपको परेशानी आए उसकी अधिक प्रैक्टिस करें।

NCERT बुक्स से पढ़े: JEE की तैयारी के लिए सबसे अच्छी किताब है NCERT की। NCERT की किताबों से जेईई मेन में अधिकतर सवाल पूछे जाते है। एग्जाम से पहले एक बार NCERT की किताबों को अवश्य पढ़ लें।

अधिक नंबर वाले टॉपिक्स पर दे ज्यादा ध्यान : सभी स्टूडेंट्स पेपर से पहले ज्यादा नंबर वाले प्रश्नों पर ध्यान दें। उन टॉपिक को अच्छे से कवर कर ले जिनके मार्कस अधिक है। जो प्रश्न हर साल पेपर में आते है उन्हें गलती से भी ना छोड़े।