IPL 2023: भोजपुरी कमेंट्री ने बढ़ाया IPL का रोमांच, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ 

0
341
IPL 2023 Bhojpuri Commentary

IPL 2023 Bhojpuri Commentary: आप जिस खेल को पसंद करते हैं उसे अपनी भाषा में देखने से ज्यादा सुखद क्या होगा। …तभी तो इस बार ‘आईपीएल 2023’ के आगाज के साथ क्रिकेट की भोजपुरी कमेंट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से ज्यादा भोजपुरी भाषा की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। फैंस भोजपुरी भाषा में कमेंट्री को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें कि आईपीएल मैच दिखाने के डिजिटल राइट्स Jio सिनेमा के पास हैं, जहां आईपीएल मैचों की कमेंट्री इंग्लिश, हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और भोजपुरी में सुनी और देखी जा सकती है। ट्विटर पर यूजर्स भोजपुरी कॉमेंट्री का अपना फेवरेट हिस्सा भी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही, कुछ जबरदस्त मीम्स भी।

IPL 2023 Bhojpuri Commentary
IPL 2023 Bhojpuri Commentary

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

भारत समेत दुनिया में लगभग 25 करोड़ भोजपुरी भाषी लोगों के लिए आईपीएल मैचों की भोजपुरी में कमेंट्री कराई जा रही है। इसके लिए पांच कमेंटेटर को चुना गया है। जिसमें बिहार के सीवान के रहने वाले सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह भी शामिल हैं। भोजपुरी कमेंट्री में सबसे पहले रवि किशन ने फैंस को अपना दीवाना बनाया। इस बीच भोजपुरी कमेंटेटर सौरभ सिंह की भी काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह इस सीजन आईपीएल के सभी मैचों में कमेंट्री कर रहे है।

सौरभ कुमार ने बताया कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार भोजपुरी में कमेंट्री हो रही है। यह उनके लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि व सौभाग्य की बात है। कमेंटेटर के रूप में इसका हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी बात है।

https://twitter.com/BhaavnaArora/status/1642174877225345028?s=20

भोजपुरी भाषा में कमेंट्री के लिए पांच कमेंटेटर मौजूद

बता दें कि रॉबिन बिहार क्रिकेट टीम के कोच और फिजियो भी रह चुके हैं। वह गोपालगंज में खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाते हैं। अभी आईपीएल में भोजपुरी कॉमेंट्री करने के लिए उनका चयन हुआ है जहां वे भोजपुरी में आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। उनके अलावा गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन, बनारस के मोहम्मद सैफ, कैमूर के शिवम सिंह, यूपी के देवरिया से गुलाम अली और झारखंड के रहने सत्य प्रकाश कृष्णा उनके साथ भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं।