Dasara Twitter Review: नानी की फिल्म ‘दशहरा’ देखकर फैंस हुए गदगद, ट्विटर पर बांधे तारीफों के पुल

0
361
Dasara Twitter Review

Dasara Twitter Review: साउथ के सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दशहरा’ (Dasara) आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म का बज काफी बढ़ गया था और सभी बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज के इंतजार कर रहे थे और ये फिल्म दर्शकों के इंतजार को एक शानदार तोहफा है। दरअसल, नानी की फिल्म ‘दशहरा’ फैंस की उम्मीदों पर बिल्कुल खड़ी उतरी है। फिल्म देखने के बाद फैंस ने ट्विटर पर नानी की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।

ब्लॉकबस्टर होगी ‘दशहरा’

आपको बता दें कि ‘दशहरा’ फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ सिनेमाघरों के बाहर उमड़ी नजर आई। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जहां एक यूजर ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ट्रान्स पर अभी भी सीटी नहीं रुकेगी …@NameisNani दशहरा के बाद दशहरा से पहले कैरर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन Climax RAMP किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें कोई भी समीक्षा। जस्ट वेस्ट ऑफ टाइम… मार्क माय वर्ड्स।‘

वहीं दूसरे ने लिखा, अभी #DASARA देखा, जब एक मल्टी टैलेंटेड पोटेंशियल स्टार पूरी तरह से एम एस फॉर्मेट में प्रवेश करता है, RAMPAGE अगला स्तर होगा। कच्चा किरकिरा #दशहरा होगा। प्राकृतिक तारा @NameisNani की पहली 100cr + फिल्म है और उन्होंने हर फ्रेम को शानदार तरीके से निभाया है।‘

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, पहला हाफ – 3.5, दूसरा हाफ – 2.7, #DASARA बहुत कच्ची और देहाती फिल्म है। विजुअल्स और सिनेमैटोग्राफी सुपर हैं। नेचुरल स्टार नानी का प्रदर्शन और उनका मित्र चरित्र बहुत अच्छा है। कीर्ति सुरेश अभिनय।

https://twitter.com/SRAVANPSPK16/status/1641336295279714304?s=20

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच दसरा को लेकर गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। जो भी फिल्म देख रहा है वो बस इसकी तारीफ ही कर रहा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दशहरा पहले दिन ही सुपरहिट साबित हुई है।