Bholaa Twitter Review: फैंस को पसंद आई अजय देवगन की ‘भोला’, ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ

0
488
Bholaa Twitter Review

Bholaa Twitter Review: अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) आज यानी 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस को काफी लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार था। अजय देवगन के निर्देशन में बनी ये फिल्म तमिल स्टार कार्थी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। वहीं भोला में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है। फिल्म की पूरी कहानी 10 साल बाद जेल से छूटे एक कैदी की है, जो पुलिस वालों की मदद करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों के बाहर भारी मात्रा में दर्शक उमड़ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी लगी दर्शकों को भोला?

फिल्म की कहानी ने लूटी महफिल

आपको बता दें कि ‘भोला’ की कहानी 10 साल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुए एक कैदी की है, जो कारागार से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले अपनी बेटी से मिलने अनाथालय जाने की सोचता है। हालांकि जेल से लेकर अनाथालय जाने के बीच उसे हजारों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की सैकड़ों गुंडों से लड़ना भी पड़ता है। फिल्म की कहानी से लेकर किरदार और स्क्रीनप्ले तक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भोला दर्शकों की उम्मीदों पर बिल्कुल खड़ी उतरी है। आइए जानते हैं फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर दर्शकों का रिएक्शन क्या रहा?

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

आपको बता दें कि भोला को देखने के बाद ट्विटर और सोशल मीडिया पर फैंस ने एक्टर के फिल्म की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिए हैं। जहां कई यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं इस फिल्म को मास एंटरटेनर का नाम दे रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘#भोला एक विजेता है! #AjayDevgn हार्डकोर एक्शन, ड्रामा और इमोशन के साथ एक किंग-साइज एंटरटेनर देता है। इस लार्जर दैन लाइफ फिल्म में अजय, निर्देशक और अभिनेता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है!’