Pickles Side Effects : बीपी, लिवर और किडनी के मरीज बिल्कुल भी ना खाएं अचार, नहीं को बिगड़ जाएगी सेहत

0
273
Pickles Side Effects

Pickles Side Effects : भोजन को चटपटा बनाने के लिए ज्यादातर लोग खाने के साथ अचार खाते हैं। इससे खाने में स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन कुछ लोगों की सेहत के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकता है। दरअसल, अचार में नमक और साइट्रिक एसिड की उच्च मात्रा होती है, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा कुछ बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन-किन मरीजों को अचार (Pickles Side Effects) का सेवन नहीं करना चाहिए-

इन बीमारियों से ग्रसित लोग अचार से बनाएं दूरी

Is Pickle Good or Bad? Benefits, Side Effects of Achaar You Must Check

  • बीपी के मरीजों के लिए अचार (Pickles Side Effects) का सेवन जहर होता है। दरअसल, अचार में सोडियम की भरपूर मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता हैं। इसके अलावा ब्लड वेसेल्स को भी नुकसान पहुंचाता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए अचार का सेवन नुकसानदायक होता है। ये सोडियम, कैल्शियम का क्षरण होता है। इसलिए इसे खाने के बाद शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां अपने आप अंदर से कमजोर होने लगती हैं। इससे फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है।
  • यूरिक एसिड के रोगियों को भी अचार (Pickles Side Effects) नहीं खाना चाहिए। इससे उन्हें सूजन की समस्या हो सकती हैं। साथ ही ये पेट में गैस बनाता है, जिससे मेटाबोलिज्म खराब होता है।
  • लिवर और किडनी के मरीजों को भी अचार से दूरी बना के रखनी चाहिए। इसमें सोडियम की उच्च मात्रा होती है, जिससे वॉटर रिटेंशन का खतरा बढ़ाता है। साथ ही बॉडी में सूजन होने लगती है।

यह भी पढ़ें- Mental Health Report : मानसिक स्वास्थ्य पर मैनेजर का पड़ता है गहरा प्रभाव, स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।