Karnataka Elections 2023: 124 उम्मीदवारों के नामों के साथ कांग्रेस की पहली सूची जारी, जानिए किन-किन को मिला टिकट?

0
302
congress karnataka

कर्नाटक में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए सभी पार्टियां चुनावी मोड़ में आ चुकी हैं। 2023 में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2024 लोकसभा चुनावों के ट्रेलर की तरह देखा जा रहा है। ऐसे में कोई भी पार्टी कमी नहीं छोड़ना चाहती। कांग्रेस ने तो कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची तक जारी कर दी है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट

जी हां, शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों (Karnataka Assembly Election 2023) की पहली लिस्ट जारी की। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं।

कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कनकपुरा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पूर्व सीएम सिद्धारमैया को वरुणा सीट से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को भी मौका दिया गया है। चीतापुर सीट से प्रियंक खड़गे को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनी: जानिए अब कांग्रेस नेता के पास बचे हैं क्या विकल्प?

बाबलेश्वर से एमबी पाटिल, गांधीनगर से दिनेश गुंडुराव, देवनहल्ली को पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा से कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही राजाजीनगर से बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए एमएलसी पुत्तन्ना को टिकट दिया। मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके अलावा श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट मिला है। यहां देखें कांग्रेस की पूरी सूची-

जल्द होगी तारीखों की घोषणा

आपको बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों (Karnataka Assembly Election 2023) पर चुनाव होने हैं। अगले महीने चुनाव की तारीख का ऐलान होने की संभावना है। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी को सत्ता से हटाकर सरकार में वापसी की कोशिशें करेगी। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 2018 विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 80 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए आंकड़ा 113 था, जिससे बीजेपी दूर रह गई थी। इसके बाद BJP और जेडीएस के गठबंधन ने मिलकर यहां सरकार बनाई थीं।

हालांकि गठबंधन वाली ये सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। बागी विधायकों के इस्तीफे के कारण कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। बाद में येदियुरप्पा ने फिर से सरकार बनाई। हालांकि फिर येदियुरप्पा को भी इस्तीफा देना पड़ा और इसके बाद बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए सीएम बने थे।

यह भी पढ़ें: लिया जाएगा बदला? अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि केस करने की तैयारी में है कांग्रेस, इस टिप्पणी से जुड़ा है मामला