लुधियाना: होजरी फैक्ट्री में लगी आग, 3 की झुलसकर मौत

0
312
ludhiana fire: 3 dead

पंजाब के लुधियाना में होजरी फैक्ट्री में 3 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच के मुताबिक, आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। हादसे में मरने वाले सभी लोग कारखाने में काम करते थे।

ludhiana fire accident

आग में झुलसकर 3 की मौत

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, लुधियाना फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मृतकों के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हादसे को लेकर सीनियर अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मजदूरों की हालत काफी गंभीर है। पीड़ितों के परिवार को प्रशासन हर तरह की मदद करने का दावा कर रही है।

ludhiana fire accident

वहीं परिवार के लोगों में हादसे को लेकर रोष जताते हुए कहा कि उन्हें हादसे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। घायलों को परिवार के मेंबर से मिलने की अनुमति ना मिलने पर लोग गुस्से से भरे हुए है। बताया जा रहा है कि वह अभी भी फैक्ट्री के अंदर लोग फंसे हुए हैं हालांकि बाकी मजदूर साथियों को निकाल लिया गया है।