Wednesday, September 17, 2025
MGU Meghalaya
Homeअपराधहांगकांग : मॉडल एबी चोई की निर्मम हत्या, श्रद्धा जैसा मर्डर देखकर...

हांगकांग : मॉडल एबी चोई की निर्मम हत्या, श्रद्धा जैसा मर्डर देखकर चौंक गए लोग

हांगकांग की मशहूर मॉडल एबी चोई की दर्दनाक हत्या ने सब को चौंका के रख दिया है। कई दिन से लापता एबी चोई की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसका शव टुकड़ो में काटकर फ्रिज में रख दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल के शव के टुकड़े फ्रिज से बरामद किए गए है। वहीं पीड़िता का सिर फ्रिज में रखे सूप के बर्तन से मिला है। इस घटना से पूरे हांगकांग में सनसनी फैल गई है।

hongkong model abby choi murder

21 फरवरी से थी एबी चोई लापता

हांगकांग की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एबी चोई का खौफनाक कत्ल पूरे हांगकांग में चर्चा का विषय बन चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 साल की मॉडल एबी चोई 21 फरवरी को अचानक कहीं लापता हो गईँ। एबी की तलाश पुलिस समेत घर के लोग काफी समय से कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को ताई पो जिलें में मौजूद एक घर के बारे में जानकारी मिली। छानबीन करने के बाद एबी चोई का शव एक फ्रिज में टुकड़ो में पड़ा मिला जिसे देख सबके होश उड़ गए। पुलिस ने इस हत्याकांड में एबी चोई के पूर्व पति को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर हत्यारें को पकड़ने का दबाव बना हुआ है। हांगकांग पुलिस की कई टीमें इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

hongkong model abby choi murder

फ्रिज में मिले मशहूर मॉडल के टुकडे

मॉडल एबी चोई का शव हांगकांग के ताई पो में एक गांव के एक मकान में रखे फ्रिज में मिला। बता दे कि, इसी जगह मॉडल को आखिरी बार देखा गया था। घर में रखे फ्रिज में से मॉडल के शरीर के कई टुकड़े बरामद किए गए है। वहीं सूप के एक बर्तन में मोटी चर्बी, कुछ मूली और गाजर के साथ मॉडल का सिर मिला है। फ्रिज में रखे दूसरे बर्तन में मानव हड्डियां और मानव मांस भी मिला है। जांचकर्ताओं के अनुसार, घर में रखे फ्रिज को खोलकर देखने पर सबके होश उड़ गए। दरअसल, फ्रिज में दो इंसानी पैर, एक बिजली की आरी , मांस काटने की एक मशीन और महिला के कपड़े बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि लाश के कई अंग गायब बताए गए है। पुलिस ने बरामद किए सभी टुकड़ो को जांच के लिए भेज दिया है। अभी शवों के टुकड़ो का डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा।

hongkong model abby choi murder

हत्या के शक में पूर्व पति गिरफ्तार

hongkong model abby choi murder

पुलिस अफसर एलन चुंग के मुताबिक, इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें से एक एबी चोई का पूर्व पति एलेक्स क्वांग है। एलेक्स क्वांग और एबी के ससुर क्वांग काऊ से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं चोई की पूर्व सास जेनी ली को सबूत मिटाने के इल्जाम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisment -
Most Popular