Saturday, September 13, 2025
MGU Meghalaya
Homeराजनीतिशराब घोटाले में सिसोदिया जाएंगे जेल? बिन मनीष क्या करेंगे केजरीवाल?

शराब घोटाले में सिसोदिया जाएंगे जेल? बिन मनीष क्या करेंगे केजरीवाल?

दिल्ली में रविवार की रात उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति के कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया कर लिया है। सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को पहले पूछताछ के लिए बुलाया था। 9 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सिसोदिया की गिरफ्तारी ने पूरी दिल्ली का माहौल गरम कर दिया है। इस कारण दिल्ली में आज से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सीबीआई ने इस मामले को लेकर दावा किया है कि  उनके पास मनीष के खिलाफ ठोस सबूत हैं। आपको बता दे कि आज सीबीआई मनीष को दोपहर 2 बजे अदालत में पेश करेगी।

manish sisodia arrest

टालमटोल जवाब दे रहे थे सिसोदिया- सीबीआई

राजधानी का माहौल रविवार रात से गरम हो गया है। दरअसल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री यानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद साथी को रविवार को सीबीआई ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रविवार को नौ घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया पूछताछ के दौरान टालमटोल जवाब दे रहे थे। इतना ही नहीं सीबीआई ने मनिष के खिलाफ ठोस सबूत होने का भी दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात से कमान संभाल ली है और थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

 

जाने क्या है शराब घोटाला ?

manish sisodia arrest

दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार का दावा था कि इस पॉलिसी से माफिया राज खत्म हो जाएगा और सरकार का राजस्व बढ़ेगा। लेकिन दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी लागू होते ही सरकार का दावा उल्टा पड़ गया। दरअसल, 17 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति लॉन्च हुई जिसमें बीजेपी ने घोटाला होने के आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने की नीति से कुछ डीलरों को लाभ मिला। इसके लिए डीलरों ने कथित रूप से रिश्वत दी थी। सीबीआई ने इस घोटाले में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

भाजपा ने गंदी राजनीति के तहत करवाई सिसोदिया की गिरफ्तारी- केजरीवाल

manish sisodia arrest

 

सीबीआई के दावों को आम आदमी पार्टी ने साफ खारिज कर दिया है। राजधानी के मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने मनीष को गंदी राजनीति के तहत फर्जी मामले में गिरफ्तार करवाया है। आपको बता दे कि, मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के कुल 18 विभाग हैं। वहीं यह पहली बार नहीं है कि आप सरकार में किसी की गिरफ्तारी हुई हो इससे पहले मई महीने में केजरीवाल के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिस कारण सिसोदिया को मुख्यमंत्री का सबसे प्रमुख और भरोसेमंद साथी के रूप में देखा गया है। ये कहना गलत नहीं होगी की मनीष ने अपने कंधे पर दिल्ली सरकार की पूरी जिम्मेदारी ली हुई थी और अब उनकी गिरफ्तार से आप सरकार अंदर से खोखली हो सकती है।

 

 

- Advertisment -
Most Popular