Mumbai Indians ने फैंस को दी खुशखबरी, फ्रेंचाइजी ने पेश किया WPL लिए अपनी जर्सी

0
460
WIPL Mumbai Indians

महिला आईपीएल की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है। देखा जाए तो अब एक हफ्ते का समय बचा हुआ है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होना है। इसी बीच टूर्नामेंट के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी का अनावरण किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए जर्सी को पेश किया।

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉय चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनके बीच भिड़त देखने को मिलेगी।

पुरुष टीम की तरह ही नजर आ रही है जर्सी

शनिवार को मुंबई इंडियंस ने महिला टीम की जर्सी का अनावरण किया। टीम ने एक वीडियो शेयर किया। जर्सी पुरुष टीम की तरह ही नजर आ रही है। मुंबई की महिला टीम की जर्सी हल्के नीले रंग की है। जिसमें साइड में नारंगी रंग है और गोल्डन रंग की लाइने हैं। इस जर्सी को फोटो पोस्ट करते हुए मुंबई ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर लिखा है, “यहां मुंबई के सूरज, समंदर, नीला और सुनहरा रंग। WPL की हमारी पहली जर्सी।”

नीलामी में मुंबई इंडियंस ने तैयार किया बढ़िया स्क्वॉड

बता दें कि हाल ही में महिला आईपीएल के लिए नीलामी संपन्न हुई जिसमें भारत की स्मृति मंधाना इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि भारत और दुनिया भर के बाकी सितारों पर भी लाखों की बोली लगी।