हरियाणा : कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

0
303
haryana: wife killed her husband with lover

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या 

हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर में कलयुगी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। वारदात को महिला ने अपने प्रेमी संग अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हत्याकांड की जानकारी मृतक के जीजा ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मृतक के जीजा ने बताया पूरा वाक्य 

मृतक की पहचान राजकुमार के नाम से की गई है, वहीं आरोपी पत्नी का नाम पूनम है। पुलिस को मृतक के जीजा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक राजकुमार को अपनी पत्नी के चरित्र पर काफी समय से शक था, क्योंकि उसकी पत्नी पूनम की दोस्ती शिवदयाल नाम के एक व्यक्ति के साथ थी। राजकुमार का इस बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। यहां तक की काफी समय से उसकी पत्नी अलग भी रह रही थी।

 

परिवार को सौंपा गया शव

बताया गया है कि चार-पांच दिन पहले ही पूनम अपने बच्चों को लेकर राजकुमार के पास छोटूराम नगर लाइनपार में पहुंची थी। मृतक के जीजा ने आगे बताया कि, पूनम अपने प्रेमी शिवदयाल के साथ ही घर आई थी। जैसे ही मृतक के जीजा को अपने साले की मौत की खबर मिली तो उनका सारा शक पूनम और शिव दयाल पर गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों परिजनों को सौंप दिया।