कक्षा एक में दाखिले की उम्र अब एक समान, 6 साल से पहले नहीं मिलेगा एडमिशन

0
561
new education policy 6 yr mandatory for 1st class

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को निर्देश दिया है कि अब पूरे देश में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र 6+ होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 2020 में 3-8 साल तक के बच्चों की शिक्षा को लेकर बड़े सुधार लागू किए गए हैं।

new education policy for 1st class

बच्चों की शिक्षा में सुधार को लेकर कदम

नई शिक्षा नीति को देश भर में लागू करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय समय समय पर पहल कर रहा हैं। इसी क्रम में बुधवार 22 फरवरी को शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र छह साल तय करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य सरकारों को इस बारे में बुधवार को जरूरी आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में 3-8 साल तक के बच्चों की शिक्षा को लेकर सुधार लागू किए गए हैं।

राज्यों में भिन्न-भिन्न है उम्र सीमा

असम, गुजरात, पुदुचेरी, तेलंगाना और लद्दाख में पांच साल के बच्चों का पहली कक्षा में दाखिला हो सकता है। वहीं, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, गोवा, झारखंड, कर्नाटक और केरल में कक्षा 1 में दाखिले की न्यूनतम उम्र पांच साल से अधिक है। अब मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों में पहली कक्षा में दाखिले की उम्र को एक समान करना जरूरी है।