Rakhi-Adil Controversy: आदिल से मिलने जेल गईं राखी, बाहर आकर कहा- ‘वह बहुत बड़ा सेटिंगबाज है’

0
375
Rakhi Sawant Viral Video

Rakhi-Adil Controversy: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते काफी समय से अपनी शादी के विवादों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल आदिल (Adil Khan Durrani) जेल की हवा खा रहे हैं। हाल ही में राखी ने पैपराज के सामने बताया कि वो आदिल से मिलने जेल गई थी, लेकिन उन्होंने राखी से ढ़ंग से बात नहीं की। आदिल के इस व्यवहार पर राखी का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने आदिल को मीडिया के सामने सेटिंगबाज कह दिया है।

राखी ने आदिल के लिए कही ये बात

हाल ही में राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी एक बार फिर आदिल पर अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकती हैं कि पैपराजी राखी से सवाल करते हैं कि आदिल के घर से किसी का फोन आया या नहीं, जिसके जवाब में राखी कहती हैं कि ‘परिवार को भी पता है कि उनका बेटा आदिल बहुत बड़ा ‘सेटिंगबाज’ है। वह बहुत जल्द छूट जाएगा, लेकिन मैं भी देखती हूं वह कैसे छूटेगा। यह राखी सावंत का केस है। मैं भी मीडिया के सामने उसका पूरा चिट्ठा खोलूंगी। मैं शांत नहीं बैठने वाली हूं।’

 

आदिल से मिलने जेल गई थीं राखी

मीडिया से इस बातचीत के दौरान राखी ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह आदिल से मिलने जेल पहुंची थी, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस से जरा भी तमीज से बात नहीं की। राखी ने जेल में आदिल से मिलकर उनसे पूछा कि, ‘मेरे डेढ़ करोड़ रुपये कहां हैं? आखिर तुमने इतने रुपये कहां रखे हैं? क्या आपने कार ली है?’ इस पर आदिल ने बिगड़े ढ़ंग में राखी को जवाब देते हुए कहा कि, ‘तुम्हें क्या मतलब। मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा। तुमने मुझे जेल में भिजवाया है। मैं पुलिस को जवाब दूंगा या तुम्हें।‘ अब ऐसे में सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी है कि आखिर राखी और आदिल के शादी को लेकर इस विवाद का क्या परिणाम आता है।