Akshay Kumar Viral Video: बैरीकेड तोड़ अक्षय से मिलने पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर ने रोक फैन को लगाया गले

0
346
Akshay Kumar Viral Video

Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल अक्षय अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर जमकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें अक्षय की दरियादिली देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रमोशन के दौरान बैरीकेड तोड़ अक्षय से मिलने पहुंचा फैन

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि मुंबई में हुए इवेंट में एक्टर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे, तभी अचानक दर्शकों का लगी भीड़ बेकाबू हो जाती है और भीड़ से एक फैन बैरीकेड कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंच जाता है, लेकिन ये इतना भी आसान नहीं होता। फैन को बेकाबू होते देख एक्टर के बॉडीगार्ड उसे रोकते हैं और इस बीच एक बॉडीगार्ड के हाथ से फैन को धक्का लग जाता है, जिसकी वजह से वो जमीन पर गिर जाता है। अक्षय कुमार को जैसे ही इन सभी चीजों का पता लगता है वो तुरंत ही बॉडीगार्ड को रोकते हैं और वहां जाकर फैन को गले लगा लेते हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

326236253 951216242462691 4574004764677361047 n 1

इस दिन रिलीज होगी ‘सेल्फी’

बात करें अगर एक्टर के फिल्म सेल्फी के रिलीज डेट की तो अक्षय कुमार की ये फिल्म इसी महीने 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, डायना पैंटी और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर और दो गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है।