Haryana: बोलेरो गाड़ी में मिले इंसानी कंकाल को लेकर बड़ा खुलासा, बजरंग दल और गोरक्षा से जुड़ा केस

0
406
bolero bhiwani crime update

हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार मिली एक जली हुई बोलेरो गाड़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, भिवानी के लोहारू में कल सुबह 8 बजे एक जली हुई बोलेरो में दो इंसानी कंकाल मिले। कंकाल इस तरह से जल गए थे कि उन्हें पहचाना बिलकुल असंभव हो गया था। लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में दोनों शवों की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों शव राजस्थान के भरतपुर जिला के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान जुनैद तथा नासिर के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों की मृत्यु को दुर्घटना ना बता कर मर्डर बताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की सारी कड़ियां जोड़ रही है।

Remove term: skeletons found in burnt bolero in bhiwani skeletons found in burnt bolero in bhiwani

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दोनों शव

पुलिस ने कहा कि बीते 15 फरवरी को दोनों मृतकों का अपहरण कर लिया गया था उन्होंने बताया कि लोहारू इलाके में एक ग्रामीण ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन कर जले हुए वाहन के बारे में सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को चार पहिया वाहन में दो जले हुए शव मिले। पुलिस ने कहा कि वाहन दोनों लोगों के परिचित व्यक्ति का था। उन्होंने कहा कि वाहन के चेसिस नंबर से वाहन मालिक की पहचान आसीन खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया की दोनों शव संदिग्ध परिस्थियों में बोलेरो से बरामद हुआ था। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों को बजरंग दल और गोरक्षक दल के लोगों ने अपहरण कर के जिंदा जला दिया था। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस ने की शवो की पहचान

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शवों की पहचान नासिर (25) और जुनैद उर्फ ​​जूना (35) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले थे।

skeletons found in burnt bolero in bhiwani

बजरंग दल और गोरक्षा दल के ऐंगल से हुई जांच

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल हर ऐगंल से की है वही इन मौतों में गोरक्षा का ऐंगल भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल, मृतकों के परिजनों ने बजरंग दल और गोरक्षा दलों के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्होंने ही दोनों मृतक को अगवा कर हत्या को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस टीम ने मामले की जांच कर पांच आरोपियों पर नासिर और जुनैद के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पांच लोगों में मोनू मानेसर, लोकेश सिंघिया, रिंकू सैनी, अनिल और श्रीकांत हैं। मोनू मानेसर दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल के सदस्य हैं। सभी पांचों आरोपी कथित रूप से गो रक्षक होने का दावा करते हैं। पुलिस ने बताया कि जुनैद के खिलाफ गौ तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं, जबकि नासिर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।