Indian Air Force में शामिल हुए हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’

0
412

रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय से थी इनकी जरूरत, अब एयर फोर्स को मिलेगी और ताकत

Light Combat Helicopter बेड़े में शामिल किए जाने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एलसीएच दुश्मन को चकमा देने कई तरह के गोला-बारूद ले जाने और उसे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने में पूरी तरह से सक्षम है।

 

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) को सोमवार को एक नई ताकत मिल गई है। भारतीय वायुसेना में युद्ध कौशल को बढ़ावा देने के लिए देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (Light Combat Helicopter, LCH) के पहले जत्थे को शामिल कर लिया गया है। पहले जत्थे में भारतीय वायुसेना को 10 हेलीकॉप्ट मिले हैं। स्वदेशी रूप से निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ से उड़ान भी भरी है।