बिहार: फेसबुक के प्यार ने पार करवाया बार्डर, फिर महिला ने की दूसरी शादी

0
311
bihar: facebook love

बिहार के समस्तीपुर से प्यार का अजीबो – गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक फेसबुक पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर क्या नेपाल से शादीशुदा महिला अपने पति और घर परिवार को छोड़कर बिहार के समस्तीपुर पहुंच गई। महिला पार्वती ने बिहार आकर अपने प्रेमी से दूसरी शादी रचा ली। ये बॉडर पार की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

bihar: facebook love

दोनों ने एक-दूसरे को अपनाया

यह मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पति को नेपाल छोड़कर आई महिला पार्वती अपने फेसबुक के प्रेमी के साथ फिलहाल बहुत खुश है। दोनों ने मंगलवार को एक मंदिर में शादी भी कर ली है। आपको बता दे कि, विशनपुर गांव के 24 वर्षीय विकास कुमार को नेपाल की 26 वर्षीय पार्वती से फेसबुक पर प्यार हुआ था। दोनों ने अपना प्यार हालही में पूरी तरह से पा लिया है।

दूसरी शादी करने भारत पहुंची महिला

जैसा की आप जानते है, इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की रहने वाली शादीशुदा महिला पार्वती की दोस्ती रोसड़ा थाना क्षेत्र के जाखड़ बिशनपुर के रहने वाले विकास कुमार से फेसबुक के जरिए हुई। फेसबुक पर चैटिंग से दोनों की बातचीत बढ़ते-बढ़ते प्यार में तब्दील हो गया। शादीशुदा जीवन व्यतीत करने वाली पार्वती अपने फेसबुक वाले प्यार विकास को पाने के लिए और उससे शादी करने के लिए नेपाल से बिहार के जाखड़ बिशनपुर गांव आ गई। यहां पर महिला ने अपने प्रेमी से शादी की।