Aryan Khan Spotted Video: आर्यन खान के बदले तेवर, पैपराजी को इग्नोर करने पर हो गए ट्रोल

0
363
Aryan Khan Spotted Video

Aryan Khan Spotted Video: बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान आए दिन चर्चा में छाए रहते है। हाल ही में आर्यन फिल्म ऑलमोस्ट प्यार डीजे मोहब्बत की स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां वो पैपराजी को इग्नोर करते नजर आए। ऐसे में एक पैपराजी ने आर्यन से बोल दिया कि ‘आप बहुत इग्नोर करते हो’, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग आर्यन को ट्रोल कर रहे है वही कुछ लोग आर्यन को स्पोर्ट करते नजर आ रहे है।

Capture 1

आर्यन खान का वीडियो हुआ वायरल

आर्यन खान को हाल ही में फिल्म ऑलमोस्ट प्यार डीजे मोहब्बत की स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया था। इस दौरान आर्यन ने पैपराजी को कुछ खास अटेन्शन नहीं दिया और इग्नोर करते हुए अंदर चले गए। वहीं स्क्रीनिंग को बाद जब आर्यन बाहर आए तो उन्हें पैपराजी को कोई पोज नहीं देते हुए देखा गया और वो सीधे अपनी गाड़ी की ओर चलने लगे जिसके बाद एक पैपराजी ने कहा कि आप बहुत इग्नोर करते हो सर, हालांकी आर्यन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया ना देते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे है। जहां कुछ लोग पैपराजी को ट्रोल करते नजर आ रहे वही कुछ आर्यन को कई कमेंट्स आर्यन के स्पोर्ट में है तो कई मीडिया के खिलाफ। जहां एक युजर लिखता है- “केवल किंग खान की वजह से इसे इतनी इज्जत और पॉपुलैरिटी मिल रही है’ तो वही दुसरे ने मीडिया को ट्रोल करतो हुए लिखा- ‘पहले तुम लोगों ने उसकी इमेज की धज्जियां उड़ा दी, अब वो ऐसे ही इग्नोर मरेगा’ तो वही एक अन्य ने लिखा- ‘आर्यन ने सही किया. ऐसे चिपकू लोगों को इग्नोर ही करना चाहिए’।