David Warner Viral Video: डेविड वॉर्नर बने ‘पठान’ डेविड वॉर्नर, शाहरुख के सीन्स पर क्या खूब जचें क्रिकेटर

0
316
David Warner Viral Video

David Warner Viral Video: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म पठान का हल्ला चल रहा है। किंग खान की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में महज 5 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं भारत में भी फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में हर किसी पर पठान का नशा चढ़ा दिख रहा है। कोई पठान के डांस मूव्स कॉपी कर रहा है तो वहीं कोई उनके एक्शन सीन्स। इस लिस्ट में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का भी शामिल हो गया है, जिन्होंने पठान के सीन्स को रिक्रिएट करते हुए कई एक्शन सीन्स को अपनाया है।

Capture 42

‘पठान’ बने डेविड वॉर्नर

हाल ही में डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिकेटर पठान के किरदार में नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके ये वीडियो किसी फैन ने एडिट किया है। इस वीडियो में पठान के कई अलग-अलग सीन्स में शाहरुख खान की जगह डेविड वॉर्नर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान की जगह डेविड भी इन सीन्स में काफी जंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इसपर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं कई फैंस तो उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का सुझाव तक देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि बॉलीवुड को वॉर्नर को इस इंडस्ट्री में अपनी डेब्यू करने का एक मौका देना चाहिए।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप इंडिया आओ और बॉलीवुड जॉइन कर लो। इसके बाद आप बॉलीवुड के नए बादशाह होंगे।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब हेटर्स कहेंगे बॉयकॉट डेविड वार्नर।‘