Uorfi Javed New Look: उर्फी के नए लुक ने फैंस को किया कंफ्यूज, जींस का टॉप पहन निकली बाहर

0
386
Uorfi Javed New Look

Uorfi Javed New Look: अपने अतरंगी फैशन सेंस और अजब-गजब ड्रेसेस से लोगों के होश उड़ाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपने कपड़ो के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट करती है, जो पूरी दुनिया से हटकर ही होता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस के नए लुक का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देख फैंस कशमकश में पड़ गए हैं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा रहा है।

Capture 39

उर्फी ने जींस पहना या टॉप?

हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का एक बार फिर एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। दरअसल, उर्फी ने जींस को फाड़कर ऐसी ड्रेस बना दी है कि देखने वालों के होश ही उड़ गए हैं। एक्ट्रेस जब खुद का डिजाइन किया हुआ ये ड्रेस पहनकर बाहर निकली तो लोग उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। वीडियो में एक्ट्रेस जींस से बना हुआ टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं हमेशा की तरह एक बार फिर उनके इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल करने वालों की लाइन लग गई है।

 

लोगों ने बनाया उर्फी का मजाक

हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स एक्टिव हो गए और फिर से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उर्फी के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘आ हो… ये क्या हो गया? कुछ भी यार। पर फिर भी लास्ट टाइम से तो ठीक ही है।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अब ये भी बाकी रह गया है देखने को, सही है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अरे यार क्या एंटरटेनमेंट है।’