Virat Kohli: वृंदावन के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे किंग कोहली, स्वामी दयानंद गिरि का लिया आशीर्वाद

0
341
Virat Kohli In Rishikesh

Virat Kohli: चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है जो भारत और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ये टेस्ट मैच भारत अपने घरेलु जमीन पर खेलने वाला है जिसका मतलब है कंगारू टीम भारत के दौरे पर आ रही है। पहले दो मैचों के लिए स्क्वाड का एलान हो चूका है जिसमें महान खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल हैं। इस टेस्ट मैच के ठीक पहले विराट कोहली ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने स्वामी दयानंद गिरि का आशीर्वाद लिया। कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका भी दिखाई दी।

Image

ऋषिकेश पहुंचकर स्वामी दयानंद गिरी का लिया आशीर्वाद

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाली है, ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी इस अहम दौरे से पहले जमकर नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं विराट कोहली आश्रम जाकर दर्शन कर रहे हैं। किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश पहुंचे, जहां वो स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में गुरू का आर्शीवाद लेने गए।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी गुणानंद रयाल ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए साथ ही उन्होंने गंगा घाट पर संतों और पंडितों के साथ गंगा आरती भी की। इससे पहले भी विराट मथुरा गए थे। उन्होंने वृंदावन आश्रम के बाबा नीम करोली के दर्शन किए थे। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो चुकी है। इसे काफी लोगों के द्वारा शेयर किया जा रहा है।