कानपुर: पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब, छोटी कहासुनी ने लिया बड़ा रुप

0
422
kanpur wife threw acid on her husband face

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पति पत्नी के बीच छोटे से विवाद ने बड़ा बवाल कर दिया। यहां पति और पत्नी की किसी मामूली बात पर बहस हो गई जिसके बाद महिला ने अपने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पति का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली। आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है। फिलहाल हादसे का शिकार हुए पति का अस्पताल में उपचार जारी है।

kanpur wife threw acid on her husband face

घर देर आने से हुआ विवाद

ये घटना क्राइम के महा राज्य उत्तर प्रदेश की है। यहां जिला कानपुर के पथकलक्टरगंज थाना क्षेत्र में एक पति-पत्नी में कहासुनी हुई जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित पति डब्बू गुप्ता ने बताया की दोनों के बीच मामूली बात पर ही कहासुनी हो रही थी। तभी डब्बू की पत्नी पूनम ने उसपर एसिड फेंक दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कूपरगंज इलाके में रहने वाला डब्बू गुप्ता की पत्नी अपने घर शनिवार रात 12:30 बजे पहुंची थी जिस पर पति ने नाराजगी जताते हुए पूछा की इतनी रात को तुम कहा से आ रही हो? जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पत्नी पूनम ने डूब्बू पर हाथ तक उठाया और इसपर डब्बू ने भी पूनम को एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह गुस्से से लाल हो गई और बाथरूम में रखी एसिड की बोतल उठाकर ले आई। पूनम ने बोतल का सारा तेजाब डब्बू के मुंह पर फेंक दिया। जिससे उसका मुंह बुरी तरह से झुलस गया।

 पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज

घटना की जानकारी डब्बू ने परिजनों के कहने से पुलिस को दी। पुलिस आरोपी पूनम पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। वहीं पीड़ित डब्बू को उपचार के लिए उर्सला एमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। पूनम पुलिस की हिरासत में है।