Bigg Boss 16 Update: अर्चना गौतम के साथ हुआ हादसा! किचन में चीखती-चिल्लाती आईं नजर

0
378
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही इस सीजन को भी अपना विनर मिल जाएगा। शो में सभी कंटेस्टेंट काफी स्टॉन्ग हैं और सबकी अपनी खासियत है। वहीं देखा जाए अर्चना गौतम शो में अपने बेबाक अंदाज और खड़ी बोली के लिए जानी जाती हैं। वह एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जो किसी से नहीं डरती हैं। इस सीजन में घर का कोई सदस्य नहीं होगा, जिससे अर्चना की दो टूक हुई ना हो। हालांकि अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आ रहा है, जिसे देख सभी हैरान हो गए हैं।  दरअसल, प्रोमो वीडियो में अर्चना चीखते- चिल्लाते हुए घर में इधर-उधर भागती नजर आ रही हैं।

किचन में हुआ हादसा!

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्चना गौतम किचन एरिया में नजर आ रही हैं और चूल्हे पर कुछ बना रही हैं। वीडियो में एक पल के लिए सब ठीक होता है, जबकि अगले ही पल अचानक किचन में कुछ होता है और अर्चना जोर-जोर से चीखने लगती हैं और चिल्लाते हुए लिविंग एरिया की ओर दौड़ पड़ती हैं। उनकी आवाज सुनकर बाकी घरवाले उनकी तरफ भागते है।

 

प्रियंका और टीना हुईं हैरान

बेहाल अर्चना को चिल्लाते देख प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता उनसे बार-बार पूछती हैं कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन डरी हुई अर्चना सिर्फ चिल्लाती नजर आती है। ऐसे में घरवाले भी डरे नजर आते हैं। इस बीच शिव और स्टैन भी भागते हुए अर्चना को देखने के लिए दौड़ते नजर आते हैं। ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए हैरान हैं कि आखिर अर्चना के साथ ऐसा क्या हुआ है, जिसकी वजह से वो ऐसे चिल्ला रही हैं।

 

यूजर्स कर रहे है मजेदार कमेंट

अर्चना का यह वीडियो सामने आने के बाद से फैंस हैरान हो गए हैं और उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अर्चना को क्या हुआ और वह ठीक हैं? तो कुछ का कहना है कि शायद ये कोई टास्क है। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भूत वाला वीक आ गया क्या। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ऐसी एक्टिंग एकता के सामने की होती तो मूवी आपको मिलती।’ इसके अलावा भी कई और यूजर्स अर्चना को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे है।