मास्को से गोवा आ रहे विमान में बम की खबर, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जांच जारी

0
348
BOMB IN FLIGHT

मास्को से गोवा आ रही फ्लाइट जिसमें 247 यात्री सवार थे उसमें आज सुबह बम होने की धमकी मिली है। विमान में बम होने की बात से हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। वहां यात्रियों को उतार कर विमान की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था।

BOMB IN FLIGHT
BOMB IN FLIGHT

फ्लाइट में 247 यात्री सवार

मास्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया। दरअसल, 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा हवाई अड्डे के डायरेक्टर को रात करीब 12:30 बजे एक ईमेल के माध्यम से यह धमकी भेजी गई थी। जिसके बाद भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने कहा कि अजुर एयरलाइंस (Azur Airlines) की फ्लाइट AZV2463 में 247 यात्री सवार थे। जिन्हें फिलहाल उज्बेकिस्तान के एक हवाई अड्डे पर उतारा गया है। वहां विमान की जांच की जा रही है।

BOMB IN FLIGHT
BOMB IN FLIGHT

11 दिनों में दूसरी घटना

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में भी बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि, तब बम की सूचना फर्जी निकली थी।