उत्तर प्रदेश: 7 बच्चों की मां ने की खुदकुशी, पड़ोसी से विवाद होने पर उठाया बड़ा कदम

0
281
up crime news
up crime news

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से हैरान कर देने वाला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 7 बच्चों की मां ने पड़ोसी से विवाद होने पर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान मीना नाम से की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मीना ने विषैले पौधे का सेवन किया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दि गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

crime
crime

उपले पथाई को लेकर हुआ विवाद

ये हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की है। यहां बुधवार की दोपहर को मीना का अपने पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो गया जिसके बाद उसने जहरीले पौधों के बीज खाकर आत्महत्या कर लि। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका मीना देवी (35) सात बच्चों की मां थी। महिला के चार बेटे और तीन बेटियां थी। वहीं एक बच्ची केवल पांच माह की है। घटना के बारे में मृतका के 15 साल के बेटे रोहित ने बताया की, उसकी मां का पड़ोस में रहने वाली महिला से उपले पथाई के दौरान विवाद हुआ था। जिससे परेशान होकर मां ने विषैले पौधे के बीज खा लिए और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया की महिला का पति भोला हमेशा की तरह मजदूरी करने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल गया था। पुलिस ने मीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

क्या कहती है पुलिस

वहीं इस पूरे मामले पर एसपी प्राची सिंह ने बताया की शाम को साढ़े चार बजे के आसपास एक मृतक महिला के बेटे रोहित ने थाने पर आकर तहरीर दी। उसकी मां की बगीचे में उपले की पथाई को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिला से मारपीट हुई थी। इसके बाद मां ने कंडेल का बीज खा लिया उनकी मौत हो गई। इनकी तहरीर के आधार पर  मल्हीपुर थाने में 306 का मामला दर्ज हुआ है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।