सफल सर्जरी के बाद पंत रिकवरी के लिए तैयार, एक्सीडेंट के बाद मदद करने वाले लड़कों को कहा शुक्रिया

0
413
Rishabh Pant's Car Accident
Rishabh Pant's Car Accident

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की हालत में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए पंत का इलाज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में पंत को काफी चोटें आई थीं। हाल में उनके घुटने की लिगामेंट की सर्जरी की गई जो सफल रही। पंत अब धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।

इसी बीच पहली बार उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, पंत ने ट्वीटर पर ट्वीट करके अपने साथी खिलाड़ियों, डॉक्टर्स और फैंस को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट और किया, जिसमें उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले 2 लड़के को धन्यवाद दिया है।

Rishabh Pant Thanks 2 Heroes Who Helped Him After Car Accident in Hindi - 'मैं हमेशा आपका आभारी और ऋणी रहूंगा'-एक्सीडेंट के बाद बचाने वाले इन 2 हीरोज को ऋषभ पंत ने

एक्सीडेंट के समय जान बचाने वाले लड़कों का किया धन्यवाद

25 वर्षीय ऋषभ पंत ने इस ट्वीट के साथ अस्पताल के अंदर से अपनी मां के साथ उन दो लड़कों की तस्वीर भी शेयर की। ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए कहा,

हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इन दो हीरोज के बारे में बताना चाहिए, जिन्होंने मेरी दुर्घटना के दौरान मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच जाऊं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और कर्जदार रहूंगा।

पंत ने सभी लोगों का किया धन्यवाद

लेफ्ट हैंड बैटर ऋषभ पंत की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई। पंत ने भावुक होकर सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जान बचाने में मदद की। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी, डॉक्टर्स, स्वास्थकर्मी, फैंस सभी का शुक्रिया किया। साथ ही पंत ने अपनी हेल्थ पर बड़ा अपडेट देते हुए लिखा,

मुझे जो समर्थन और प्यार और दुआ मिली उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही और अब मैं रिकवरी के लिए तैयार हूं। मैं आगे आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई जय शाह और सरकार का उनके समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया।

पंत का हुआ था एक्सीडेंट

भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। तब उनका एक्सीडेंट हो गया। बाद में उन्हें वहां मौजूद लोगों ने कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पंत के कार से निकलते ही कार में आग लग गई। इसके बाद पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज किया, लेकिन सर्जरी के लिए उन्हें देहरादून से मुंबई शिफ्ट कर दिया गया।