आज की ताजा खबरें | News Headlines 16th January 2023

0
644
Aaaj ki taa khabar
Aaaj ki taa khabar

1. भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से राजधानी दिल्ली में हुई शुर, आगामी दिनों में देश में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर विशेष रूप से इस बैठक में होगी चर्चा| 

 

2. नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे में विमान में सवार 68 यात्रियों समते 4 क्रू मेंमबर्स की मौत, भारत ने पोखरा में हुए येति एयरलाइन्स के विमान हादसे पर जताया दुख| 

 

3.  दिल्ली में आज पीएम नरेंन्द्र मोदी का रोड शो, दिल्ली पुलिस ने पीएम के रोड शो को लेकर जारी की एडवाइजरी| 

 

4 . पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI, गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी संगठनों अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली, पंजाब समेत देश के अन्य कई शहरों में बड़े हमले करने की रच रहा है साजिश,  भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में जारी किया है अलर्ट| 

 

5. कॉलेजियम सिस्टम को लेकर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच खींचतान अब भी जारी, केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कहा- कॉलेजियम में अपना प्रतिनिधि चाहती है सरकार| 

 

6. असम में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 14 के घायल होने की खबर| 

 

7. आगामी विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, पार्टी ने ऐलान किया है कि वो सभी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरेगी| 

 

8. भारत के 21 सबसे बड़े अरबपतियों के पास देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा| 

 

9. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस वैन की चपेट में आई 6 साल की बच्ची की मौत, हादसे के बाद फरार हुए तीनों पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड| 

 

10. उत्तर प्रदेश के बरेली में ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, बता दे कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 तमंचे कारतूस और लाठी बरामद किए हैं| 

 

11. बिहार के गोपालगंज जिले में मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, लोगों ने लगाए भगवान विष्णु के जयकारे| 

 

12. फिर जेल से बाहर आने की कोशिश में लगा राम रहीम, हरियाणा सरकार से मांगी पैरोल | 

 

13. झारखंड में नक्सलियों की तलाश के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को पीटा, आक्रोशित लोगों ने पुलिस को गांव में घुसने से रोका |

 

14. आज सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में हरे रंग में खुला बाजार, निफ्टी 18,000 के पार, खुश हुए लोग| 

 

15. गोल्डन ग्लोब के बाद RRR का एक और धमाका, बनी बेस्ट फोरेने लेंग्वेज फिल्म , विदेशियों को भी खूब पसंद आ रही फिल्म |