आज है Paush Purnima, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के जरूर करें ये उपाय
पौष पूर्णिमा की तिथि
पौष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार की रात्रि 2:16 से हो रहा है, जिसका समापन 7 जनवरी 2023, की सुबह 4:37 पर होगा। आज के दिन (Paush Purnima 2023) लक्ष्मी जी और नारायण की रोली, मौली, हल्दी, पुष्प, फल, मिठाई, नैवेद्य, धूप, दीप, माला और पंचामृत से पूजा करनी चाहिए। साथ ही सत्य नारायण की कथा पढ़ें और श्री हरि विष्णु के भजन करें। इसके अलावा शाम के समय चंद्र देवता को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। बता दें कि आज (Paush Purnima 2023) के दिन जरूरतमंदों को गुड़, तिल और कंबल आदि चीजों का दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपाय
आज यानी पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) के दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है। ऐसे में आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करना बहुत शुभ होता हैं। जैसे कि-
- पौष पूर्णिमा के पावन दिन सुबह-सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा का गाय के दूध से अभिषेक करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की प्राप्ति होती हैं।
- आज देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और उन्हें लाल वस्त्र, चूड़ी, सिंदूर आदि चढ़ाएं।
- माँ के सामने शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
- आज पूरे दिन (Paush Purnima 2023) उपवास रखें और चंद्रमा का उदय होने के बाद माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
- बता दें कि अभिषेक वाले दूध को पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख, शांति, सम्रद्धि और वैभव का वास होता हैं।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।