Moving in with Malaika: जल्द ही दूसरी शादी करेंगी मलाइका!  कहा- ‘मुझे मिलेंगे मां के डायमंड कंगन’

0
405
Moving In With Malaika
Moving In With Malaika

Moving in with Malaika: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने चिट-चैट शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving In With Malaika) को लेकर सुर्खियो में बनी हुई है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अपनी बहन अमृता अराड़ा के साथ नजर आ रही है। जिसमें वो अपनी दूसरी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर रही है। मलाइका ने बातों ही बातों में जल्द ही दूसरी शादी करने की बात का खुलासा किया है।

क्या दूसरी शादी करने वाली है मलाइका?

एक्ट्रेस का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में जब अमृता ने मलाइका से कहा कि तुम मेरे कंगन शेयर कर सकती हो तब मलाइका कहती हैं, नहीं मां की फेवरेट तुम हो।’ मलाइका के ये बोलते ही अमृता उनसे कहती है कि तुम इस बात को इतना सीरियस क्यों ले रही हो। हम दोनो ही मां के फेवरेट है, इस के बाद मलाइका कहती है कि जल्द ही मैं दूसरी शादी करने वाली हूं, इसलिए कंगन की हकदार तो मैं हूं। इस बात से ये साफ जाहिर होता है कि मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

 

मलाइका-अरबाज का 2017 में हुआ था तलाक

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी, जिस के बाद मलाइका ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अरहान है। शादी के 19 साल बाद साल 2017 में दोनो ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया, जिसके बाद दोनो का तलाक हो गया। तलाक के मुआवजे के तौर पर मलाइका ने अरबाज से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी भी ली थी। तलाक के बाद से जहां मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।