सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफनाया शव

0
513
crime
crime

यूपी की राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया हैं। दरअसल, हत्या का कारण ऑनर किलिंग को बताया जा रहा है। आरोपी ने अपनी सगी बहन का गला दबाकर उसकी हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं भाई ने मृतक बहन के शव को घर में ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरु की तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह हैरान कर देने वाली घटना यूपी की राजधानी लखनऊ की है। यहां एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को कमरे में ही दफन कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के परली गांव में हिमांशु सिंह नाम के 23 वर्षीय भाई ने अपनी ही 20 वर्षीय बहन को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि अपनी बहन के संबंधों को लेकर हिमांशु सिंह नाराज था और उसने गला दबा कर मार डाला। हिमांशु ने न सिर्फ बहन की हत्या की बल्कि उसके शव को घर के कमरे में ही दफन कर दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हिमांशु सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी के मुताबिक  दोनों भाई बहन पिछले 6 साल से एक साथ रहते थे। दोनों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। दोनों भाई-बहन में अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद इस कदर बढ़ जाता था कि गांव के आसपास के लोग सुनते थे और दोनों को समझाते थे। विवाद का कारण मृतका का घर से बाहर रहना बताया गया है। इस कारण कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन को गला दबाकर  मौत के घाट उतार दिया।