दिल्ली में लुढ़का पारा, प्रदूषण अपने चरम पर

0
369
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में आज से ठंड और बढ़ गई हैं। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने कुछ दिन पहले ही देश में शीतलहर की चेतावनी जारी की थी।

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तो आज सुबह 5 बजे से ही हर जगह कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

r1 8

बीते दिन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सुबह-सुबह वायु गुणवत्ता (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। कल यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज रहने का अनुमान था। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान में दर्ज हुई गिरावट

r2 8

बता दें कि बीते कई दिनों से महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पर रही है। साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रहीं है। हरियाणा के अंबाला में भी आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां के कई इलाकों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा।