Drishyam 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तोड़े डाले कई रिकॉर्ड

0
301
Drishyam 2 Box Office Collection
Drishyam 2 Box Office Collection

Drishyam 2 Box Office Collection : वर्ष 2015 में आई अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम के सीक्वल का दर्शकों को लम्बे समय से इंतजार था। लगभग 7 साल बाद दृश्यम 2 की कहानी के साथ लोगों का इंतजार खत्म हुआ है। दृश्यम ने बड़े पर्दे पर बहुत ज्यादा धूम मचाई थी। इसी लिए लोगों को इसके अगले भाग (Drishyam 2) का बेसब्री से इंतजार था। दृश्यम 2 को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं। फिल्म (Drishyam 2 Box Office Collection) ने अब तक कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

जल्द शामिल होगी 300 करोड़ के क्लब में

अजय देवगन और तब्बू के अलावा इस बार फिल्म (Drishyam 2) में अक्षय खन्ना की भी एंट्री हुई हैं। अक्षय ने फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। फिल्म दृश्यम 2 ने रिलीज के 27वें दिन भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। 26वें दिन फिल्म ने 212.93 करोड़ रुपए अपने खाते में जमा किए। इससे पहले शनिवार को 4.67 करोड़, रविवार को 6.16 करोड़, सोमवार को 1.61 करोड़ और मंगलवार को फिल्म (Drishyam 2 Box Office Collection) ने 1.57 करोड़ की कमाई की थी।

माना जा रहा है कि ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म (Drishyam 2 Box Office Collection) जल्द ही 300 करोड़ तक का सफर पूरा कर लेंगी। बता दें कि कमाई के मामले में दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने इस वर्ष रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

इन फिल्मों ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

r10 8

अजय देवगन को बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक माना जाता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में करी हैं। बता दें कि ये उनकी चौथी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया हैं। इससे पहले गोलमाल अगेन और तान्हाजी ने भी बड़े पर्दे पर 200 करोड़ का बिजनेस किया था।