Banda First Look Poster: ‘बंदा’ से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक जारी, एक्साइटेड हुए फैंस

0
350
Bandaa
Bandaa

Banda First Look Poster: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सितारें हैं। सिनेमा हो या वेब सीरीज एक्टर का स्क्रीनप्ले और डायलॉग फैंस के दिलों में बस गया है। अब एक्टर एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘बंदा’ (Bandaa) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Capture 14

रिलीज हुआ एक्टर का फर्स्ट लुक

हाल ही में एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म बंदा का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है, जिसमें एक्टर के फिल्म से पहली झलक देखने को मिल रही है। शेयर किए गए पोस्टर में एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर पंच लाइन के रूप में लिखा है, एक बंदा ही काफी है। एक्टर का ये पोस्टर और पंच लाइन को देख फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Image6 resized 1 1

लिखा दमदार कैप्शन

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘एक #बंदा है, जो सच के लिए लडता है। एक वकील की कहानी जो सभी बाधाओं के खिलाफ सच्चाई और न्याय के लिए लड़ी। पेश है #बंदा की कहानी जिसने कभी हार नहीं मानी! इस भूमिका को निभाने का सम्मान! एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, बंदा तो एक ही है, #मनोज वाजपेयी। वहीं दूसरे ने लिखा, कमाल का सब्जेक्ट, कमाल के एक्टर्स और कमाल के लोग हैं फिल्म के पीछे!। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, बंदा भी, बैंडिट भी, भीकू भी… बाजपेयी भी और बहुत बढ़िया भी @ मनोज बाजपेयी। फैंस के कमेंटस को देखकर पता लग रहा है कि वो एक्टर के इस फिल्म के लिए कितने बेताब हैं।

Image5 resized 1 1

कब होगी रिलीज?

बात करें अगर फिल्म के रिलीज डेट की तो पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज डेट से संबंधित किसी जानकारी का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों की माने तो एक्टर की ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और जोधपुर में की गई है।