Bade Miyan Chote Miyan: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में हुई इस स्टार की एंट्री, विलेन के रोल में आएंगे नजर

0
338
Bade Miyan Chote Miyan
Bade Miyan Chote Miyan

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस की बेताबी और भी बढ़ गई है।

 

विलेन बनकर एंट्री करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इस बात का ऐलान किया की बड़े मियां छोटे मियां में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में एंट्री करेंगे। इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एंट्री कर रहे हैं। प्रोड्यूसर ने इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इस फिल्म में उनके नाम का भी खुलासा किया है। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर कबीर के नाम से विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Capture 10

एक्टर के लुक ने मचाया बवाल

आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैकी भगनानी ने कैप्शन में लिखा, ’इसे हम बिग स्क्रीन कहते हैं, बड़ा एंटरटेनमेंट अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अब पृथ्वीराज का स्वागत कर रहे हैं। देखें 2023 का एक्शन जल्द ही शुरू होगा…बड़े मियां छोटे मियां।’ इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ’वाह किंग की वापसी हो रही है बड़ी फिल्म से।’ वहीं दूसरे ने लिखा,’इस फिल्म की इतनी अनोखी और खास कास्टिंग।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा,’सच में लंबे इंतजार के बाद ऐसी कोई मूवी देखने को मिलेगी।’ फैंस इस खबर के आने के बाद इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर की ऐलान नहीं किया गया है।