SS Rajamouli: राजामौली जल्द बनाएंगे अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म, इस स्टार को करेंगे अप्रोच

0
306
SS Rajamouli
SS Rajamouli

SS Rajamouli: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, डायरेक्टर जल्द ही अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म बनाने वाले हैं। मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए साउथ के एक दमदार एक्टर को सेलेक्ट भी कर लिया है।

r4 E

इस एक्टर संग बनाएंगे फिल्म

मौजूदा मिली कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार राजामौली अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म बनाने का फैसला कर चुके हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू को चुना है। उनकी इस फिल्म को विदेशी पर्दों पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए है। हालांकि इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अगर ये बात सच होती है तो फैंस का ये मानना है कि राजामौली एक और ब्लॉकबस्टर के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं।

r6 1 2

राजामौली ने जीता ये अवार्ड

राजामौली की हालिया रिलीज फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म ने हाल ही में अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा इससे पहले भी आरआरआर के लिए राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था।

r5 1 2

‘आरआरआर 2’ पर कर रहे है काम

कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर ने ऐलान किया था कि आरआरआर 2 पर प्लानिंग जारी है, और जल्द ही इस फिल्म पर काम भी शुरू कर देंगे। बात करें अगर फिल्म के पहले पार्ट की तो आरआरआर में साउथ के फेमस एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अपनी टॉलीवुड डेब्यू भी की थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।