मुबंई: भीषण सड़क हादसा में 9 लोगों की मौत, ट्रक-कार की टक्कर ने ली 9 जानें

0
276
mumbai goa road accident

महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 3 महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक और कार जबरदस्त भिड़ंत से हादसा हुआ। हादसा गुरुवार की सुबह 4.45 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

mumbai goa road accident
mumbai goa road accident

ये दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली गांव की है। घटना गुरुवार की सुबह 4:45 बजे मुंबई-गोवा हाईवे पर हुई। पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत के कारण हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार बताए जा रहे है। कार में सवार परिवार रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं सामने से आ रहा ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें तीन महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी शामिल थी।

mumbai goa road accident
mumbai goa road accident

मुंबई से 130 किमी की दूरी पर हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था और वहीं सामने से आ रही कार रत्नागिरी जिले के गुहागर की ओर जा रही थी। टक्कर उसी दौरान हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़  गांव में हुआ। इसके साथ हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के कारण राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।