8th Pay Commision : केंद्र सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बदलाव के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सरकारी नौकरी करने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद, किन पदों पर बैठे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां
सरकारी नौकरी युवाओं के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही है। खासकर, वे नौकरियां जिनमें सैलरी और भत्ते ज्यादा मिलते हैं। भारत में कई ऐसे सरकारी पद हैं, जिनमें कर्मचारियों को शानदार सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं। इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी में 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।
1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) | 8th Pay Commision
IAS अधिकारियों को शुरुआत में 56,100 रुपये प्रति माह का वेतन मिलता है। यह वेतन अनुभव और समय के साथ बढ़ता है। आठ वर्षों की सेवा के बाद यह सैलरी 1,31,249 रुपये प्रति माह तक पहुंच जाती है।
ये भी पढ़ें : PM Vidyalaxmi Scheme: प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना क्या है? जानिए कैसे करें आवेदन
2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
IPS अधिकारी भी IAS अधिकारियों के समान ही आकर्षक सैलरी पाते हैं। एक IPS अधिकारी की शुरुआती सैलरी 56,100 रुपये होती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती है।
3. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
IFS अधिकारियों को भी IAS और IPS अधिकारियों के समान वेतन मिलता है। इनकी शुरुआती सैलरी भी 56,100 रुपये होती है और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होती है।
4. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड B अधिकारी
RBI ग्रेड B अधिकारी के पद पर चयनित होने वाले लोगों को हर महीने लगभग 67,000 रुपये का वेतन मिलता है। इस पद पर भी 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सैलरी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
8वें वेतन आयोग का असर
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 कर सकती है। यदि ऐसा हुआ, तो सरकारी नौकरी करने वालों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
फिटमेंट फैक्टर के प्रभाव का उदाहरण
अब इसे IAS अधिकारियों की सैलरी से समझते हैं। वर्तमान में किसी IAS अधिकारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह है। जब फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 होगा, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 160,446 रुपये प्रति माह हो जाएगी।
सैलरी बढ़ोतरी का गणित
उदाहरण के लिए आपको बता दे की जैसे एक आईएएस की मौजूदा बेसिक सैलरी: 56,100 रुपये संभावित होतो है जब सरकार इस पर फिटमेंट फैक्टर: 2.86 के साथ 8वें वेतन लागू करती है तो ये सैलरी 1,60.400 के करीब हो जाएगी। इस प्रकार, एक IAS अधिकारी की न्यूनतम सैलरी में एक लाख रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी। इसी फॉर्मूले को अन्य सरकारी पदों की सैलरी पर भी लागू किया जा सकता है।
8वें वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह फैसला न केवल मौजूदा कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं का आकर्षण भी बढ़ाएगा। हालांकि, नई सैलरी की सटीक गणना और वृद्धि की पुष्टि के लिए हमें आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।