Friday, February 13, 2026
MGU Meghalaya
HomeअपराधMP: 70 साल के बुर्जुग ने चॉकलेट का लालच देकर फंसाया और...

MP: 70 साल के बुर्जुग ने चॉकलेट का लालच देकर फंसाया और फिर दो बहनोंं के साथ की ये घिनौनी हरकत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने 2 बच्चियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चियों को चॉकलेट का लालच दिया फिर उन्हें किसी सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को कब्जे में कर लिया है। ये मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

70 साल के बुजुर्ग ने 2 बहनों का किया रेप

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कटंगी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई। पीड़ित बच्चियां सगी बहने है जिनकी उम्र छह और आठ साल बताई जा रही है। आरोपी की पहचान गिरधारी लाल साहू के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरधारी लाल ने मंगलवार दोपहर बच्चों को घर के पास अकेला पाकर उन्हें चॉकलेट दिलाने का लालच दिया। जिसके बाद वह उन्हें अपने घर ले गया और कथित तौर पर बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें: अपहरण, रेप और फिर 9 साल की मासूम को 10 टुकड़ों में काटा…राजस्थान का ये मामला दहला देगा आपको!

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बच्चियों के घर ना आने पर परेशान परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
Most Popular