UP : 5 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या, खंडरनुमा मकान में मिला शव

0
344
up bijnaur crime news: 5yr girl killed

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक और दर्दनाक हत्या की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पांच साल की मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या ने हड़कंप मचा दिया है। बच्ची का शव उसके घर के पास एक खंडहरनुमा मकान में मिला। इस हत्याकांड ने पूरे बिजनौर को हिला कर रख दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धारदार हथियार से बच्ची का गला रेता हुआ था। घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। बच्ची का शव खंडहरनुमा मकान में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में कर लिया है।

five yr girl brutaly murder in bijnaur

खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ मिला शव

5 साल की बच्ची की हत्या का मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना से पहले बच्ची घर से पैसे लेकर किराने की दुकान पर जा रही थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बच्ची की मोहल्ले में तलाश शुरू की तो पता चला की बच्ची का शव घर पास ही एक खंडहरनुमा मकान में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, शाम लगभग 6 बजे घर के पास ही एक खंडहरनुमा बंद पड़े मकान की छत पर मोहल्ले के बच्चों की पतंग गिर गई। बच्चे जब पतंग लेने मकान के पास गए तो उन्होंने मृतक बच्ची को देखा। पुलिस ने बताया कि, बच्ची का गला धारदार हथियार से कटा पड़ा मिला। पुलिस इस घटना से जुड़ी कड़ियों जोड़ रही है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने टीम का गठन किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस की तीन टीमें लगी जांच में

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।