हिमाचल प्रदेश: बिहार के 4 बच्चों की आग में जिंदा जलकर मौत, मृतकों में 3 सगे भाई बहन

0
337
four children burnt alive in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आग लगने से 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। दर्दनाक हादसे में 3 बच्चे सगे भाई-बहन थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय सभी बच्चे झुग्गी में बैठकर टीवी देख रहे थे। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर जांच पड़ताल चल रही है।

four children burnt alive in himachal pradesh

कैसे हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुगियों में हुई आगजनी की भीषण घटना में चार बच्चे जिंदा जलकर मौत के मुंह में चले गए। मृतक बच्चों को बचाने के लिए दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। बताया जा रहा है कि, चार बच्चों में से 3 सगे भाई-बहन थे। जिनकी पहचान 14 वर्षीय नीतू कुमारी, 7 वर्षीय भोलू कुमार, 6 वर्षीय शिवम कुमार के नाम से की गई है। वहीं हादसे में 17 साल के सोनू कुमार की भी मौत हो गई। सभी बच्चे बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने कोहराम मचा दिया है। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसर गया है।

टीवी देख रहे थे मासूम बच्चे

जानकारी के मुताबिक, ऊना के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। हादसे के समय सभी बच्चे झुग्गी में बैठकर टीवी देख रहे थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं लग पाया है। वहीं डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

four children burnt alive in himachal pradesh

आग लगने की सूचना मिलते ही अंब से तत्काल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को और ज्यादा फैलने से रोका। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है।