CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में 2 कोरोना मरीजों की हुई मौत, जानिए हर जिले का हाल

0
356
Chhattisgarh Corona Cases Update

Chhattisgarh Corona Cases Update : छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के नए मामले और मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज भी कोरोना के चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। यहां धमतरी और रायपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश (Chhattisgarh Corona Update) में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार 681 के पार हो गया है। जबकि पॉजिटिविटी दर 3.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

बलौदाबाजार में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले

आपको बता दें कि 3 मई को 4 हजार 97 सैम्पलों की जांच की गई थी, जिसमें से 160 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, आज राज्य (Chhattisgarh Corona Update) के 21 जिले से कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि शेष जिलों में कोरोना के कोई नए मामले दर्ज नहीं किए गए है। आज सबसे ज्यादा बलौदाबाजार में केस दर्ज किए गए है। यहां 29 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद कांकेर में 19, रायपुर में 17, सरगुजा में 17, दुर्ग में 15, बालोद में 6, धमतरी में 6 और राजनांदगांव में 3 नए मामले दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें- Corona & H3N2 Virus Symptoms : कोरोना और H3N2 वायरस के लक्षण में नहीं हो कंफ्यूज, जानिए दोनों के बीच का अंतर