Sunday, November 2, 2025
MGU Meghalaya
Homeखेलधोनी के लिए IPL 2023 हो सकता है आखिरी सीजन, इस दिन...

धोनी के लिए IPL 2023 हो सकता है आखिरी सीजन, इस दिन लेंगे IPL से संन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन भारत के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए काफी खास रहने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के लिए ये सीजन आखिरी होने वाला है। थाला के नाम से प्रसिद्ध माही 14 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। आईपीएल (IPL) से विदाई के लिए मंच सज चुका है। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल शुक्रवार (17 फरवरी) शाम को घोषित किया गया।

आखिरी IPL सीजन को यादगार बनाना चाहेंगे माही

इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहला मैच गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। 41 वर्षीय धोनी अपने आखिरी आईपीएल सीजन को यादगार बनाना चाहेंगे। धोनी की कप्तानी में सीएसके पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

2008 से फ्रेंचाइजी के लिए कर रहे हैं कप्तानी

2008 से ही सीएसके की कप्तानी संभाल रहे धोनी के बारे में फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, “हां एक खिलाड़ी के तौर पर एमएस का यह आखिरी सीजन होगा। अभी तक हमें यही पता है। जाहिर तौर पर यह उनका फैसला है। उन्होंने ऑफिशियली टीम मैनेजमेंट को यह नहीं बताया है कि वह संन्यास लेंगे। सीएसके के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है। लेकिन हमारे लिए यह अच्छा नहीं होगा कि धोनी अपना आखिरी सीजन खेलेंगे।”

 

- Advertisment -
Most Popular