पितृ पक्ष श्राद्ध 2022

0
1127

पितृ पक्ष श्राद्ध 2022 :

१० सितम्बर २०२२ से प्रतिपदा श्राद्ध पक्ष आरम्भ हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार  भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरु होकर आश्विन मास की अमावस्या तक माने जाते हैं। श्राद्ध पक्ष में शास्त्रों अनुसार जिस व्यक्ति की मृत्यु किसी भी महीने के शुक्ल या कृष्ण पक्ष की जिस तिथि को होती है उसका श्राद्ध कर्म पितृपक्ष की उसी तिथि को ही किया जाता है। शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को आपने पूर्वजों के देहांत की तिथि ज्ञात नहीं है तो ऐसे में इन पूर्वजों का श्राद्ध कर्म अश्विन अमावस्या को किया जा सकता है । इस के अलावा जिस व्यक्ति की मृत्यु  अप्राकिर्तिक रूप से हुयी हो (दुर्घटना शिकार हुए परिजनों) का श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को किया जा सकता है। आइए जानते हैं, प्रतिपदा श्राद्ध विधि और सामग्री :-.

श्राद्ध विधि

किसी योग्य विद्वान ब्राह्मण के जरिए ही श्राद्ध कर्म (पिंड दान, तर्पण) करवाना चाहिए। श्राद्ध कर्म में पूरी श्रद्धा से ब्राह्मणों को तो दान दिया ही जाता है साथ ही यदि किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता करने से आपके पुण्यों में वृद्धि होती हैं। इसके साथ ही गाय, कुत्ते, कौवे आदि पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का एक अंश जरूर डालें। यदि संभव हो तो गंगा नदी के किनारे पर श्राद्ध कर्म करवाना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो घर पर भी इसे किया जा सकता है। जिस दिन श्राद्ध हो उस दिन ब्राह्मणों को भोज करवाना चाहिए। भोजन के बाद दान दक्षिणा देकर भी उन्हें संतुष्ट करें। श्राद्ध पूजा दोपहर के समय शुरू करनी चाहिए. योग्य ब्राह्मण की सहायता से मंत्रोच्चारण करें और पूजा के पश्चात जल से तर्पण करें। इसके बाद जो भोग लगाया जा रहा है उसमें से गाय, कुत्ते, कौवे आदि का हिस्सा अलग कर देना चाहिए। इन्हें भोजन डालते समय अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए. मन ही मन उनसे श्राद्ध ग्रहण करने का निवेदन करना चाहिए।

श्राद्ध पूजा की सामग्री:

रोली, सिंदूर, छोटी सुपारी , रक्षा सूत्र, चावल,  जनेऊ, कपूर, हल्दी, देसी घी, माचिस, शहद,  काला तिल, तुलसी पत्ता , पान का पत्ता, जौ,  हवन सामग्री, गुड़ , मिट्टी का दीया , रुई बत्ती, अगरबत्ती, दही, जौ का आटा, गंगाजल,  खजूर, केला, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, स्वांक के चावल, मूंग, गन्ना।

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :-

पूर्णिमा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022-

प्रतिपदा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022

द्वितीया श्राद्ध – 11 सितंबर 2022

तृतीया श्राद्ध – 12 सितंबर 2022

चतुर्थी श्राद्ध – 13 सितंबर 2022

पंचमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2022

षष्ठी श्राद्ध – 15 सितंबर 2022

सप्तमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2022

अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022

नवमी श्राद्ध – 19 सितंबर 2022

दशमी श्राद्ध – 20  सितंबर  2022

एकादशी श्राद्ध – 21 सितंबर 2022

द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022

त्रयोदशी श्राद्ध – 23 सितंबर 2022

चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022

अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबरर 2022

अधिक जानकारी के लिए साउथ ब्लॉक डिजिटल से जुड़े रहे।