Salman Khan: सूजी आंखो के साथ स्पॉट हुए सलमान खान, करण देओल के रिसेप्सन में भाईजान ने की थी शिरकत

0
792
Salman khan

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं सलमान 18 जून की शाम को करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे। फंक्शन में जाने से पहले सलमान ने वहां मौजूद पैपराज़ी को पोज़ भी दिया। वहीं अब रिसेप्शन से सलमान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में सलमान की बाईं आंख सूजी हुई नजर आ रही हैं। इसे देख उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। वायल वीडियो में सलमान की अंखो के साथ साथ उनकी दाईं हाथ की अंगूठी ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। मीडिया को पोज़ देते समय सलमान अपनी अंगूठी को भी छुपाते नजर आए।

Salman Khan's Terribly Swollen Eyes at Karan Deol's Reception Leave Fans Worried: 'Bhai Ko Kya Hua?' - News18

फैंस ने दिया रिएक्शन

सलमान की आंखे देंख फैंस उनके लिए काफी परेशान हो गए है और सोशल मीडिया पर उनसे उनके इस हाल की वजह पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ”भाईजान की आंखों को क्या हुआ? दूसरे यजूर ने इस कमेंट पर जवाब दिया- ”यह बहुत थके हुए और नींद में लग रहे हैं।” एक और ने रिप्लाई दिया- ”उन्हें न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। वह यूएस में इसका ट्रीटमेंट करवाते हैं।” एक और यूजर ने लिखा- ये अपनी अंगूठी क्यो छिपा रहे हैं। दूसरे और यूजर ने लिखा- भाईजान की आंखो को क्या हुआ।

Aamir Khan Arrive At Sunny Deol Son Karan Deol Wedding Reception - YouTube

अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए आमिर

करण देओल के रिसेप्शन में सलमान के अलावा आमिर खान भी नजर आए। वहां उनके लुक की बत करें तो आमिर वह कैजुअल अवतार में दिखे। आमिर ने वहां ब्लू जींस के साथ ब्राउन शॉर्ट कुर्ते को पेयर किया था। वहीं आमिर का यह लुक फैंस को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया, जिसके बाद लोगो ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि करण देओन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या संग 18 जून की सुबह शादी के बंधन में बंध गए है। शादी का रिसेप्शन उसी दिन शाम को रखा गया था। द्रिशा मुंबई के एक ट्रैवल एंजेसी में मैनेजर हैं।