Saturday, May 17, 2025
MGU Meghalaya
Homeधर्मवास्तु टिप्सवास्तु टिप्स: अपराजिता की बेल लगाने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

वास्तु टिप्स: अपराजिता की बेल लगाने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

अपराजिता की बेल को धन बेल, विष्णुप्रिया पौधा, विष्णुक्रांता, गोकर्णी आदि नामों से भी जाना जाता है इसे लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। वास्तु के अनुसार कई चीजों को घर में उपयुक्त जगह पर ऱखने से घर में सुखृसमृद्धि का वास होता है। घर में इसके अलावा दिशाओं और कोणों पर भी ध्यान दिया जाता है। वास्तु में कहा गया है कि घर में कुछ पौधे रखने से पहले पौधे की जानकारी होनी आवश्यक होती है।

पहले आपको बता दें कि अपराजिता का पौधा सफेद और नीले रंग में होता है। नीले रंग का पौधा घर में रखने से घर आर्थिक रूप से संपन्न हो जाता है। इसके अलावा इसकी एक बेल भी होती है, जिसे धन बेल कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जैसे-जैसे धन बेल बढ़ती घर में भी बरकत होती है।
स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये उतने ही अधिक फायदेमंद होते हैं. वैसे तो अपराजिता के फूल दो रंग के होते हैं नीले और सफेद. आयुर्वेद में अपराजिता के फूल का इस्तेमाल कई रोगों के उपचार में किया जाता है. अपराजिता के नीले-नीले फूल में कई तरह को होल्दी प्रॉपर्टीज और एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो एग्जायटी, स्ट्रेस से लेकर कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाते हैं.

- Advertisment -
Most Popular