दिल्ली: मुंडका में गोली मारकर युवक की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

gunshoot in delhi mundka

राजधानी से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के मुंडका इलाके में एक शख्स की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे में धुत आरोपी ने 42 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार कर ढेर कर दिया था। इस सिलसिले में पुलिस को एक पीसीआर कॉल के द्वारा मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जाने पूरा मामला

इस वारदात को दिल्ली के मुंडका इलाके में अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, देर रात पुलिस को एक कॉल के द्वारा इस संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ये वाक्य खसरा नंबर 27/24, जय दायक का प्लॉट, घेवरा इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। एक कमरे में नरेंद्र नाम का व्यक्ति लहूलुहान हालात में पड़ा था। जांच पर पता चला कि वो मुंडका गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र 42 साल थी। पुलिस ने आगे बताया, नरेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, बिस्तर पर 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस पड़ा था। पूछताछ करने पर चश्मदीद गवाह कृष्ण ने बताया कि प्लॉट में देर रात वो नरेंद्र और  सुखबीर शराब पी रहे थे, जहां एक आदमी आया। वो भी शराब पीने लगा। अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में आरोपी ने नरेंद्र के सिर में गोली मार दी।

आरोपी ने वहां मौजूद लोगों को धमकाया और अपनी कार की चाबी ले ली। इसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ पॉली के रूप में हुई है। वो ग्राम झरोठी, खरखौदा, सोनीपत का रहने वाला है।

 

 

Exit mobile version