WPL 2024 : महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन से होगा टूर्नामेंट का आगाज

WPL 2024

WPL 2024 Schedule : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। यह महिला आईपीएल का दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम की थी। इस सीजन के पहले मैच की बात करें तो यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा जो 23 फरवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले बेंगलुरु के एम. जिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम खेले जाएंगे। वहीं, एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा।

कुल पांच टीमों के बीच खेले जाएंगे 22 मुकाबले

डब्ल्यूपीएल 2024 में सभी 5 टीमें कुल 22 मुकाबले खेलेंगी। पूरे टूर्नामेंट को दो वेन्यू पर आयोजित किया गया है। इसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स और दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल 2024 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

फरवरी में डब्ल्यूपीएल के मुकाबले

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

मार्च में डब्ल्यूपीएल  के मुकाबले

1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

3 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु

5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

6 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर

17 मार्च – दिल्ली में फाइनल

ये भी पढ़ें : WPL auctioneer Mallika Sagar : जानें कौन है मल्लिका सागर? IPL 2024 के लिए कर सकती है नीलामी

Exit mobile version