यूपी : महिला ने नशेड़ी पति को उतारा मौत के घाट, रात भर सोई शव के साथ फिर …

wife killes her husband in up

यूपी के झांसी इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था जिस पर महिला ने अपनी ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पूरी रात महिला शव के साथ लेटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नशे में बेटी के साथ करने चला था रेप

ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के झांसी जिले का है यहां एक महिला ने अपने ही पति को मौत की नींद सुला दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला पूरी रात अपने पति के शव के साथ लेटी रही। जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब का आदी था। वह अकसर घर आकर नशे में मारपीट करता था। एक दिन उसने अपनी ही बेटी के साथ रेप करने को कोशिश की जिस पर महिला ने अपना आपा खोकर उसके सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी रात शव के साथ लेटी रही महिला

मामले की जानकारी घर वालों को अगले दिन सुबह मिली। शव को देख सबके पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला ने पुलिस सहित सबको बताया कि उसने बेटी को दरिंदे बाप से बचाने के लिए ये कदम उठाया। महिला ने आगे बताया कि उसने बचाव में हमला किया था, इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ये घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला मनोहर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन दूसरी और उसकी पत्नी का कहना है वह नशे का आदी था। नशे में वह महिला सहित बच्चों के साथ भी मारपीट किया करता था। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि, बीती रात वो शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं वह अपनी बेटी के कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला भी किया। बचाव करते समय महिला ने उससे लाठी छीनी और पलटवार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला पूरी रात शव के साथ ही लेटी रही।

Exit mobile version